*गुरु मंत्र रहस्य* भाग - 7

गुरु मंत्र रहस्य* भाग - 7    गुरु मंत्र का पांचवा बीज *"वा"*     *तंत्र शिरोमणि त्रिजटा अघोरी ने कहा-*    🔵 *पांचवा बीज है "वा", यह मानव शरीर में व्याप्त पांच प्रकार की वायु को दर्शाता है, वे हैं


          *गुरु मंत्र रहस्य* भाग - 7


गुरु मंत्र का पांचवा बीज *"वा"* 


*तंत्र शिरोमणि त्रिजटा अघोरी ने कहा-*


🔵 *पांचवा बीज है "वा", यह मानव शरीर में व्याप्त पांच प्रकार की वायु को दर्शाता है, वे हैं - प्राण, अपान, व्यान, सामान और उदान|*


🔵 *इन पांचो पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर ही, व्यक्ति क्रिया योग में पारंगत हो पाता है|*


🔵 *'क्रिया' का अर्थ उस तकनीक से है, जिसे इस्तेमाल कर व्यक्ति इच्छित परिणाम प्राप्त कर लेता है|*


🔵 *क्रिया में मुद्राओं, बंधों एवं आसनों का अभ्यास शामिल है, परन्तु यह एक लम्बी और दुस्साध्य प्रक्रिया है, जिसमें कोई ठोस परिणाम प्राप्त करने में कई वर्ष लग सकते हैं|*


🔵 *परन्तु इस गुरु मंत्र के उच्चारण से, जिसमें क्रिया योग का तत्व निहित है, व्यक्ति इस दिशा में महारत हासिल कर सकता है और अपनी इच्छानुसार कितने ही दिनों की समाधि ले सकता है|*


🔵 *इस बीज को साध लेने से व्यक्ति 'लोकानुलोक गमन' कि सिद्धि प्राप्त कर लेता है और पलक झपकते ही ब्रह्माण्ड के किसी भी लोक में जा कर वापिस आ सकता है|*


🔵 *दूसरी उपलब्धि जो उसे प्राप्त होती है, वह है - 'वर' अर्थात वह जो कुछ कहता है, वह निकट भविष्य में सत्य होता ही है| सरल शब्दों में वह किसी को वरदान या श्राप दे सकता है|*


*परन्तु यह तो एक खतरनाक स्थिति है, क्या आपको ऐसा नहीं लगता? मेरा मतलब है, कि व्यक्ति किसी को भी अवर्णनीय नुकसान पहुंचा सकता है|*


🔵 *अरे बिल्कुल नहीं! क्योंकि इस स्थिति पर पहुंचने पर साधक दया, ममता और मानवीयता के उच्चतम सोपान पर पहुंच जाता है| ऐसे व्यक्ति बिल्कुल लापरवाह नहीं होते और स्वार्थ से कोसों दूर होते हैं| अतः दूसरों को नुक्सान पहुंचाने की कल्पना वे स्वप्न में भी नहीं कर सकते|*


ठीक है न! अब मैं आगे बोलू?'

मैंने हां में सर हिलाया|


--मंत्र-तंत्र-यंत्र विज्ञान जुलाई 2010


आपका अपना गुरुभाई -

            *ध्रुव कुमार निखिल*

*सिद्धाश्रम साधक परिवार बिलासपुर*

Post a Comment

أحدث أقدم